- Hindi News
- पिपलानी टीआई के लिए एक लाख रु. की रिश्वत लेता एएसआई पकड़ाया
पिपलानी टीआई के लिए एक लाख रु. की रिश्वत लेता एएसआई पकड़ाया
प्रॉपर्टी डीलर से एक लाख रुपए की रिश्वत ले रहे एएसआई भारत सिंह तोमर और उसके साथी को लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को रंगेहाथों पकड़ लिया। रिश्वत, पिपलानी के टीआई सुबोध कुमार सिंह तोमर के कहने पर ली जा रही थी। टीआई ने यह काम एएसआई को सौंपा था। एएसआई ने प्रॉपर्टी डीलर विजय श्रीवास्तव के साथी मुनीश को रकम देने के लिए अपने दोस्त देवेंद्र सिंह के सांची पार्लर पर बुलाया था। जैसे ही मुनीश ने एक लाख रु देवेंद्र को दिए, एएसआई भारत सिंह भी वहां पहुंच गया। लोकायुक्त पुलिस ने तीनों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। टीआई की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन अटैच आैर एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक बरखेड़ा पठानी में ऋषि ईस्ट सिटी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर विजय श्रीवास्तव ने तीन दिन पहले मामले की शिकायत की थी। उनका कहना था कि बरखेड़ा पठानी स्थित उसकी करीब 6 करोड़ की 3.55 एकड़ जमीन का मामला सुलझाने के लिए टीआई ने घूंस मांगी और पैसे देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। टीआई ने कहा कि उसके खिलाफ मदन बालानी ने शिकायत की है। लाेकायुक्त पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर और टीआई की बातचीत रिकॉर्ड करने के बाद टीआई सहित एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
एएसआई भारत सिंह तोमर
टीआई सुबोध कुमार सिंह तोमर