पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न अगले माह तक होगा तय

ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न अगले माह तक होगा तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सभी परीक्षाएं ऑनलाइन कराने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। यह समिति 12 जनवरी 2015 तक अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर पीएससी ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने का पैटर्न तय होगा।

हाल ही में मुख्य सचिव अंटोनी डिसा की अध्यक्षता में गठित आईटी डिपार्टमेंट की हाई एम्पावर्ड कमेटी ने प्रदेश में पीएससी की परीक्षा ऑनलाइन कराए जाने को मंजूरी दी है। इसके बाद नया पैटर्न तय करने के लिए इग्नू के पूर्व वीसी और स्कूल ऑफ गुड गवर्नेंस के डीजी रह चुके प्रोफेसर एचपी दीक्षित की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

प्रोफेसर दीक्षित का कहना है कि कैट, गेट एवं ऐसी संस्थाएं जो ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित कराती है, उनके साथ अब तक दो मीटिंग हो चुकी हैं। परीक्षा आयोजित किए जाने का फाइनल ड्राफ्ट सरकार को सौंपेंगे। इसमें से क्या लेना है और क्या नहीं यह सरकार के ऊपर निर्भर करता है।





टेंडर जारी

पीएससी आगामी वर्ष में सभी परिक्षाएं ऑन लाइन कराने जा रही है। इस परीक्षा में कोई चूक हो, इसके लिए परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी का चयन करने के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। कंपनियों को टेक्निकल बिड जमा करने के लिए 7 जनवरी तक का समय तय किया गया है। इस दौरान जिन कंपनियों की बिड जमा होंगी, उसमें से तय किए गए मापंदड को पूरा करने वाली कंपनी को ऑन लाइन परीक्षा आयोजित कराने सॉफ्टवेयर तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।