- Hindi News
- कटारा हिल्स की प्रॉपर्टी की लॉटरी साेमवार, मंगलवार को
कटारा हिल्स की प्रॉपर्टी की लॉटरी साेमवार, मंगलवार को
भोपाल|भोपाल विकासप्राधिकरण की कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद परिसर की प्रॉपर्टीज की लॉटरी मंगलवार को एमपी नगर मुख्यालय परिसर में होगी। लॉटरी दोपहर दो बजे से शुरू होगी, जिसमें एचआईजी डुप्लेक्स, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का आवंटन किया जाएगा। इसी परिसर में स्थित अलॉट किए जा चुके एमआईजी फ्लैट्स के नंबर भी अलाॅट किए जाएंगे। इसके लिए सोमवार को दोपहर 12 बजे लॉटरी होगी।