- Hindi News
- बोट क्लब और शाहपुरा में होगी स्लो साइकिल रेस
बोट क्लब और शाहपुरा में होगी स्लो साइकिल रेस
भोपाल|शाहपुरा तालाबऔर बोट क्लब रोड पर हर रविवार को आयोजित होने वाले राहगीरी डे में इस बार स्लो साइकिल रेस भी होगी। यह रेस सुबह आठ से नौ बजे तक होगी। सुबह नौ बजे के बाद राहगीरी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। राहगीरी डे के प्रभारी देवेंद्र तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में हर बार की तरह ही जुंबा, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, स्केटिंग आदि आयोजित की जाएंगी। बिलीफ संस्था द्वारा आयोजित स्लो साइकिल रेस में लोगों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।