- Hindi News
- एक ही दिन में जमा हुआ छह करोड़ रुपए संपत्ति कर
एक ही दिन में जमा हुआ छह करोड़ रुपए संपत्ति कर
भोपाल|नगर निगमद्वारा संपत्ति कर में दी जा रही छह फीसदी की छूट का फायदा लेने के लिए शनिवार को देर शाम तक नागरिक सुविधा केंद्र, वार्ड आैर जोनल कार्यालयों में भीड़ लगी रही। निगम के शिविरों में भी ऐसे ही हालात थे। इसके चलते निगम को छह करोड़ रुपए से ज्यादा का संपत्ति कर महज एक दिन में मिल गया है। निगम के मुताबिक 3,400 लोगों ने संपत्ति कर जमा किया।