महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा आज
नसं. भोपाल. महिलाएवं बाल विकास विभाग ने महिला पर्यवेक्षकों के पदों की संख्या बढ़ा दी है। खाली पदों की संख्या अब 604 से बढ़कर 1016 हो गई है। महिला पर्यवेक्षक के पद 375 से बढ़कर 586 और महिला पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद 229 से बढ़कर 430 हो गए हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल रविवार को चयन परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस परीक्षा में करीब 3 लाख 29 हजार महिला उम्मीदवार शामिल हाेंगी। व्यापमं प्रवक्ता आलोक निगम के अनुसार प्रदेश के 45 शहरों में होने वाली इस परीक्षा के लिए कुल 730 सेंटर बनाए गए हैं। भोपाल में ही परीक्षा के 42 सेंटर हैं। भाेपाल में परीक्षा देने वालों की संख्या 18 हजार के आसपास है।
प्रमुख परीक्षा केंद्र सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज, एमवीएम, हमीदिया कॉलेज, भेल कॉलेज शामिल हैं।