पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल से जेट की दिल्ली फ्लाइट नए समय पर

कल से जेट की दिल्ली फ्लाइट नए समय पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं,भोपाल. जेटएयरवेज की दिल्ली-भोपाल-दिल्ली फ्लाइट का समय सोमवार से बदल जाएगा। शहर में आने वाले दिनों में संभावित कोहरे की वजह से कंपनी ने यह फैसला किया है। नए शेड्यूल के तहत अब यह फ्लाइट रोज सुबह नौ बजे भोपाल आएगी और सुबह 9:50 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होगी। अभी यह उड़ान सुबह 8:05 बजे भोपाल में लैंड करती है और 8:35 पर दिल्ली के लिए टेकऑफ करती है। वहीं शाम को 8:25 बजे दिल्ली से भोपाल आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट अब शाम 7:50 बजे भोपाल में लैंड करेगी और 8:25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।