पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन भी बारिश, अब बढ़ेगी ठंड

दूसरे दिन भी बारिश, अब बढ़ेगी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज हवा से ठिठुरे लोग, पारे में एक डिग्री की गिरावट, विजिबिलिटी घटी

राजधानी में शनिवार को दिन-भर चली तेज हवा और शाम को हुई बारिश ने ठंडक में इजाफा कर दिया। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 25.4 डिग्री से. दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह 26.4 डिग्री था। रविवार से बादल छंटना शुरू होंगे। इससे तापमान में और भी गिरावट आएगी।

शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक चलती रही। शनिवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक कोहरा छाया रहा। इसके चलते विजिबिलिटी अपने सामान्य स्तर पांच हजार मीटर से घटकर तीन हजार मीटर तक हो गई। कोहरा छटने के बाद भी बादल छाए रहे। इसके साथ ही हवा की रफ्तार तेज हो गई। सामान्य तौर पर आठ से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा 20 से 25 की रफ्तार से चल रही थी।

, इसके कारण दिन में ज्यादा ठंड महसूस की गई।







इससे लोग दिन-भर ठिठुरते रहे। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह 26.4 था।

रैक्वपर्ण के अनुसार



पांच साल बाद दिसंबर में इतनी बारिश

शनिवारसुबह 8:30 बजे तक शहर में 1.95 सेमी पानी बरस चुका था। दिसंबर में यहां पांच साल बाद इतनी बारिश हुई है। इससे पहले 17 दिसंबर 2009 को 3.5 सेमी पानी बरसा था। राजधानी में इस साल अक्टूबर में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। नवंबर में 1.14 सेमी पानी बरसा था।

मौसम केंद्र के मुताबिक रविवार शाम से प्रदेश में बादल छंटने लगेंगे। इसके बाद उत्तरी दिशा से हवाएं आना शुरू होंगी। ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट सकती है। रविवार सुबह कोहरा भी छा सकता है।

मौसम वैज्ञानिक मंगलेश रैक्वपर्ण ने बताया कि प्रदेश में अब भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला जारी है। इसी वजह से बारिश हो रही है।

रात में बारिश के कारण शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह 8:30 बजे प्रगति पेट्रोल पंप के सामने का दृश्य।