नगर निगम ने नए वार्डों में खोले दफ्तर
भोपाल. नगरनिगम ने परिसीमन के बाद बनाए गए 85 वार्डों की नई सीमाओं के हिसाब से वार्ड दफ्तर खोल दिए हैं। निगम ने इनकी सूची और पते अपनी वेबसाइट www.bmconline.gov.in पर भी अपलोड किए हंै। अभी 10 वार्ड कार्यालय अस्थाई रूप से दूसरे भवन में खोले गए हैं। निगम चुनाव के बाद इनके लिए नई जगह चिह्नित कर भवन निर्माण किया जाएगा। पहले निगम के 70 वार्ड थे, लेकिन अब इनमें 15 वार्डों की बढ़ोतरी हो गई है। नए परिसीमन के हिसाब से अब लोगों को अपने वार्डों में ही संपत्ति कर, जलदर अन्य करों को जमा करना होगा।
इसी तरह नल कनेक्शन, समग्र कार्ड समेत अन्य सेवाओं के आवेदन भी यहां से किए जा सकेंगे।