टाइम टेबल जारी, बीई की परीक्षा 23 से
भोपाल| राजीवगांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग की परीक्षाएं 23 दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं। बीई थर्ड से लेकर आठवें सेमेस्टर तक के छात्रों की परीक्षा 23 दिसंबर से और फर्स्ट सेकंड सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा सात जनवरी से शुरू होगी। इन सभी परीक्षाओं में करीब तीन लाख छात्र शामिल होंगे। विवि द्वारा परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
इस बार विवि ने नॉन ग्रेडिंग के छात्रों के लिए अलग से परीक्षा केंद्र बनाए हैं। प्रदेश भर में इन छात्रों के लिए 9 केंद्र बनाए गए हैं। भोपाल में नॉन ग्रेडिंग छात्रों के परीक्षा केंद्र ट्रुबा और पटेल कॉलेज होंगे। परीक्षा नियंत्रक एके सिंह के अनुसार बाकी जिलों में केवल एक-एक ही सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह दस से दोपहर एक बजे रहेगा।