पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएएस अफसरों की तरक्की में आईएएस अफसरों का अड़ंगा

एसएएस अफसरों की तरक्की में आईएएस अफसरों का अड़ंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अफसरों को इस साल भी प्रमोशन मिलने की उम्मीद नहीं है। आईएएस में इनके प्रमोशन के लिए अभी डीपीसी होना तो दूर, पदों का निर्धारण तक नहीं हुआ है। सरकार के पास केंद्र को प्रस्ताव भेजने का समय नहीं है। यही नहीं,नॉन एसएएस अफसरों को तो सात साल से आईएएस में प्रमोशन नहीं मिला। दैनिक भास्कर की पड़ताल में पता चला कि आईएएस अफसरों ने इन सेवाओं में प्रमोशन के मामले रोक रखे हैं। इसको लेकर भले ही आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन खुलकर बोलने से बच रहा है, लेकिन एसएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के रविवार से शुरू हो रहे वार्षिक अधिवेशन में यह मुद्दा उठेगा।

एसएएस आॅफिसर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमर फारूख खट्टानी का कहना है कि आईएएस की तरह एसएएस अफसरों के प्रमोशन में तेजी लाना चाहिए। समय पर प्रमोशन नहीं होने से एसएएस अफसरों का मनोबल गिर रहा है।

^अफसर कोई ना कोई अड़ंगा लगाकर प्रमोशन में बाधक बन रहे हैं। जीएडी मुख्यमंत्री के पास है, इसलिए उन्हें हस्तक्षेप करना चाहिए। इसको लेकर एसएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।’ -देवी शरण, संरक्षकमप्र एसएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन

आईएएस में प्रमोशन के लिए नॉन एसएएस (गैर राज्य प्रशासनिक सेवा) अफसरों का कोटा होता है, लेकिन पिछले सात साल से इन अफसरों को आईएएस का तमगा नहीं मिल पा रहा है। इस अफसरों के साथ समस्या यह है कि यदि इन पदों को भरा नहीं जाता है तो इन्हें अगले साल कैरी फारवर्ड नहीं किया जा सकता है।