सिविल जज परीक्षा आज, बने 19 केंद्र
भोपाल. मप्रहाईकोर्ट द्वारा आयोजित सिविल जज वर्ग दो (एंट्री लेवल) परीक्षा 2014 रविवार को हाेने जा रही है। सौ पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में अकेले भोपाल में ही करीब छह हजार परीक्षार्थी शामिल होेंगे। यह परीक्षा आॅनलाइन होगी। भोपाल में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
शहर के मुख्य परीक्षा केंद्रों में आईईएस, ओरियंटल, ट्रिनिटी, ज्ञान गंगा, एसआईआरटी, सिस्टेक, बंसल, पीपुल्स, ट्रुबा, एनआरआई सहित अन्य कॉलेज शामिल हैं। भोपाल के साथ ही यह परीक्षा इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी हाेगी। परीक्षा का समय दोपहर दो से चार बजे है।