व्यापारी को लूटने की कोशिश
भोपाल. बैरागढ़इलाके में शुक्रवार रात बर्तन कारोबारी की आंख में मिर्च पावडर झोंककर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैग छीनने की कोशिश की। घटना उस वक्त हुई जब व्यापारी रात को दुकान बंद करने के बाद अपने नौकर के साथ बाइक से घर जा रहे था। पुलिस ने लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक ए-न्यू शेर-हाथी बिल्डिंग निवासी 62 वर्षीय रामचंद्र मूलचंदानी की बैरागढ़ में बर्तन की दुकान है। रामचंद्र शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे दुकान बंद करने के बाद अपने नौकर नारायण के साथ बाइक से घर जा रहे थे। उनके पास दिन भर की बिक्री की रकम एक बैग में थी। जब वे नानक वाधवानी के घर से सामने चौराहे पर पहुंचे तभी बाइक सावर तीन बदमाशों ने रामचंद्र की आंखों में मिर्च पावडर फेंककर उनका बैग छीनने की कोशिश की। इस बीच रामचंद्र गाड़ी से गिर गए। बदमाश बैग झपटने में सफल नहीं हो सके आैर फरार हो गए। पुलिस रामचंद्र मूलचंदानी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।