पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘गौ माता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा’

‘गौ माता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना चाहिए। इसके लिए गौ मंत्रालय का अलग से गठन हो। गाय के हत्यारों को मौत की सजा दी जाए। इन मांगों को लेकर भोपाल के छोला दशहरा मैदान में रविवार को सुबह 9 बजे से गौवर्धन जन जागरण रैली सभा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी भारतीय गौ क्रांति मंच के प्रमुख गोपाल मणि महाराज ने दी है। इधर, गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने छोला दशहरा मैदान पर गौवर्धन जन जागरण रैली की तैयारियों का जायजा लिया।











देते हुए बताया कि अब तक इन मांगों को लेकर छत्तीसगढ़, उत्तरांचल, राजस्थान, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली आदि में रैली सभाओं का आयोजन हो चुका है। उन्होंने मांग की है कि किसानों को भारतीय नस्ल की गाय अनुदान में दी जाए तथा हर गांव में नंदी की व्यवस्था हो। श्री मणि ने रासायनिक खाद की जगह गोबर के खाद का उपयोग किए जाने, गोबर गैस से चूल्हा जलाने आदि की मांग भी की है। उधर, गौ जनसभा कार्यक्रम के व्यवस्थापक विष्णु बंसल और प्रमोद नेमा ने बताया कि छोला दशहरा मैदान में होने वाले संगम के बाद भंडारे का आयोजन भी होगा। गुफा मंदिर के महंत चंद्रमा दास त्यागी, कात्यायनी शक्तिपीठ के स्वामी पुष्करानंद, गृह मंत्र बाबूलाल गौर भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।