पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इग्नू के कोर्स के लिए कल तक करें आवेदन

इग्नू के कोर्स के लिए कल तक करें आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. इंदिरागांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के जनवरी 2015 से शुरू होने वाले अकादमिक सत्र में एडमिशन लेने के लिए अब केवल दो दिन का और मौका है। ऐसे छात्र जिन्होंने जुलाई में किसी भी कॉलेज या विवि में एडमिशन नहीं लिया है, वे इग्नू के 150 कोर्सेस में एडमिशन के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।





इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 1 दिसंबर थी।











इग्नू अपने परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में स्थित अध्ययन केन्द्रों में छात्रों को उनकी पसंद के कोर्स में एडमिशन देगा। इग्नू के रीजनल डायरेक्टर डॉ. यूसी पांडे के अनुसार छात्रों के पास एक साल बचाने का यह एक बेहतर मौका है।