कोच फैक्ट्री को तीन लाख का अवार्ड
भोपाल. पश्चिम-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक रमेश चंद्रा ने शनिवार को निशातपुरा स्थित कोच फैक्टरी का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं को देखा और 3 लाख रुपए का अवार्ड कोच फैक्टरी प्रबंधन को दिया। वे यहां कोच फैक्टरी के रजत जयंती समारोह के सिलसिले में आए थे। चंद्रा ने विभिन्न शॉप को भी देखा।
इसके बाद फाइनल शॉप का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर पश्चिम-मध्य रेलवे के चीफ इंजीनियर आलोक दवे सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।