पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काउंसलिंग सेंटर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

काउंसलिंग सेंटर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. घरेलूविवादों में सुलह के लिए विभिन्न थानों में बनाए गए परामर्श केंद्रों में सुनवाई सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसकी शुरुआत महिला थाने से की जाएगी। ये कैमरे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर लगाए जाएंगे। महिला सेल की एडीजी अरुणा मोहन राव ने बताया कि जनसुनवाई में परामर्श केंद्र के संबंध में मिल रही शिकायतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कैमरे लगने से आवेदक अनावेदक काउंसलिंग में पक्षपात का आरोप नहीं लगा पाएंगे। उनका कहना है कि वर्तमान में परामर्श केंद्र की वजह से कई परिवार बिखरने से बच गए हैं।