160 छात्रों का परीक्षा केंद्र बदला
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी ने पीजीडीसीए फर्स्ट सेमेस्टर सप्लीमेंट्री और सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए शासकीय नवीन कॉलेज में शामिल होने वाले छात्रों का केंद्र बदलकर नजदीक के स्टेट लॉ कॉलेज में कर दिया है।
परीक्षा केंद्र में यह बदलाव नवीन कॉलेज मेें बैठक व्यवस्था स्टाफ की कमी को लेकर रही परेशानी को देखते हुए किया गया है। करीब 160 छात्रों को शिफ्ट किया गया है। नवीन कॉलेज में बीयू ने मदन महाराज, विक्रमादित्य, चाणक्य, सेक्ट, भोज, राजीव गांधी, गायत्री मेमोरियल इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज के छात्रों का सेंटर बनाया था। यह परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी। सभी पेपर का समय दोपहर तीन से शाम छह बजे तक है।