पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहशतजदा लोगों ने छोड़ा मोहल्ला

दहशतजदा लोगों ने छोड़ा मोहल्ला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करोंद क्षेत्र की अमन कॉलोनी में अब भी दहशत बरकरार है। धर्मगुरुओं की शांति की अपील के बावजूद कॉलोनी को छोड़कर गए लोग घरों को नहीं लौटे हैं। वहां रहने वाले कुछ लोग शनिवार को कॉलोनी आए और घरों से जरूरत का सामान लेकर चले गए। कॉलाेनी में रहने वाले एक समूह के लोगों पर गुरुवार को दूसरे समूह के लोगों ने हमला बोल दिया था। तब से ज्यादातर रहवासी यहां से जा चुके हैं।

भास्कर संवाददाता ने शनिवार को कॉलोनी का जायजा लिया तो पाया कि यहां अब तक हालात सामान्य नहीं हुए हैं। बंद घरों के बाहर सामान बिखरा पड़ा है। हालांकि क्यूआरएफ अौर आरपीएफ ने इस इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है, लेकिन लोगों के दिल से दहशत नहीं गई है। कॉलोनी में मिली फिजा बी, रुखसार और शाहनूरी अपनेे घरों से सामान निकालकर ऑटो में रख रही थीं। उन्होंने बताया कि वे कॉलोनी छोड़कर जा रही हैं।



फिजा बी ने सामान उठाते हुए कहा-हमारे साथ जो हुआ वो कतई इंसानियत नहीं है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में अभी तक 40 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। बचे हुए लोगों की तलाश जारी है। कॉलोनी में छह दर्जन से ज्यादा सुरक्षा बल के जवान, कुछ अधिकारी मौजूद हैं।

करोंद स्थित अमन काॅलोनी में उपद्रव के तीसरे दिन शनिवार को अपने घर से सामान समेटकर ले जाता ईरानी परिवार। फोटो|भास्कर

अच्छा नहीं लग रहा

^कॉलोनीसे कई लोगों के चले जाने के बाद अच्छा नहीं लग रहा है। इतना सन्नाटा हमने कभी नहीं देखा।’’ मोहम्मदहुसैन, अमनकॉलोनी

अपने घर जाएं ईरानी हम देंगे सुरक्षा

^अमनकॉलोनी में जिन ईरानी लोगों के घर हैं, वे वहां पहुंचें। हम उन्हें पुलिस-प्रशासन की ओर से पूरी सुरक्षा प्रदान करेंगे, जो भी लोग अफवाह फैलाने का प्रयास करेंगे, उन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कॉलोनी में पूरी तरह शांति का वातावरण है।’’ अरविंदसक्सेना, एसपीनार्थ

अमन कॉलाेनी में उपद्रव के तीन दिन बाद भी ईरानी समुदाय में दहशत बरकरार है। हालत यह है कि अब लोग दूसरी जगहों पर जाकर पनाह ले रहे हैं।