पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह साल बाद मिलेगा फुलटाइम डायरेक्टर

छह साल बाद मिलेगा फुलटाइम डायरेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीयू के आईटी विभाग में होगी भर्ती

भोपाल. बरकतउल्लायूनिवर्सिटी के इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी को करीब छह साल बाद अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के मापदंडों के मुताबिक डायरेक्टर मिलेगा। विवि ने इंजीनियरिंग संस्थान के लिए फुलटाइम डायरेक्टर की भर्ती की तैयारी कर ली है। इसके लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

पिछले चार साल से इस पद की जिम्मेदारी डॉ. डीसी गुप्ता संभाल रहे थे। डॉ. गुप्ता भूविज्ञान विभाग के एचअोडी हैं। उन्हें इंजीनियरिंग संस्थान के डायरेक्टर का प्रभार सौंपा गया था। पिछले दिनों डॉ. गुप्ता ने डायरेक्टर के प्रभार से कार्यमुक्त करने के लिए कुलपति से चर्चा की थी। इससे पहले यह पद फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. आरके पांडे संभाल रहे थे। रजिस्ट्रार एलएस सोलंकी के अनुसार 30 दिसंबर तक पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं।