हिंदी में मौलिक किताब लिखने के लिए मंथन
भोपाल. हिंदीभाषा में इंजीनियरिंग और मेडिकल की मौलिक किताबें लिखने पर मंथन के लिए राजधानी में देशभर के शिक्षाविद् और हिंदी के लेखक जुटेंगे। फरवरी में मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी वैज्ञानिक तकनीकी शब्दावली आयाेग द्वारा भोपाल में राष्ट्रीय सेमिनार होगा। जनवरी में अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय हिंदी के जाने-माने लेखकों की विमर्श गोष्ठी आयोजित करेगा। शनिवार को मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।