भोपाल. पश्चिम-मध्यरेलवे के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर के खाली पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार को हो रहा है। भोपाल रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा राजधानी भोपाल के 17 केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगी। परीक्षा में 6 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे।