भोपाल. नगरनिगम ने शनिवार को शक्ति नगर मार्केट की 14 दुकानों को सील कर दिया। यह दुकानें निगम ने किराए से दी थीं, लेकिन दुकानदार कई सालों से छह लाख रुपए की किराया राशि जमा नहीं कर रहे थे। निगम के जोनल अधिकारी अर्जुन मेघानी ने बताया कि सभी दुकानदारों को दो बार नोटिस दिए गए थे।