पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्शन एजेंट पर हमला कर 60 हजार की लूट की कोशिश

कलेक्शन एजेंट पर हमला कर 60 हजार की लूट की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातीबड़इलाके में शुक्रवार को दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट के हाथ पर तलवार मारकर उससे बैग छीनने की कोशिश की। एजेंट के मौके से भागने के कारण बदमाश बैग नहीं लूट सके। बैग में करीब साठ हजार रुपए थे।

पुलिस के मुताबिक समसगढ़ निवासी विनोद मालवीय (25) एक प्राइवेट कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे विनोद कलेक्शन के साठ हजार रुपए एक बैग में लेकर जा रहा था। जब वह कलखेड़ा के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका आैर बैग छीनने की कोशिश की। विनोद ने विरोध किया तो एक बदमाश ने तलवार से हमला कर दिया। बदमाश ने दोबारा तलवार मारी ,जो विनोद के सिर पर लगे हेलमेट से टकरा गई। इसके बाद विनोद गाड़ी छोड़कर बचने के लिए भीड़ की तरफ भागा। तभी बदमाश फरार हो गए।