- Hindi News
- बीयू : मंजूरी मिलने से अटकी मेडिकल स्पेशलिस्ट की भर्ती
बीयू : मंजूरी मिलने से अटकी मेडिकल स्पेशलिस्ट की भर्ती
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में मेडिकल स्पेशलिस्ट की भर्ती प्रक्रिया अटक गई है। शासन द्वारा इसके लिए मंजूरी देने के चलते बीते दो माह से यह मामला ठंडा है। इन पदों के लिए करीब 150 डॉक्टरों ने आवेदन किए हैं, जिनमें से ज्यादातर रिटायर्ड स्पेशलिस्ट हैं।
बीयू ने कैंपस में छात्रों फैकल्टी के साथ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मेडिकल सुविधा में वृद्धि करने का निर्णय लिया था। इसके लिए विवि ने कार्डियोलॉजिस्ट, मेडिसिन, न्यूरोलॉजिस्ट, किडनी स्पेशलिस्ट, लिवर स्पेशलिस्ट, पीडियाट्रिशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, गायनोकोलॉजिस्ट के एक-एक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। प्रत्येक पद के लिए प्रतिमाह 30 हजार से लेकर 50 हजार रुपए का मानदेय निर्धारित किया गया था। सभी पदों पर एक-एक साल के लिए नियुक्ति की जानी थी।
िबनामंजूरी नहीं भरे जाएंगे पद: बीयूके रजिस्ट्रार एलएस सोलंकी ने कहा कि शासन की मंजूरी के बिना कोई भी पद नहीं भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि बीयू प्रशासन इस बारे में शासन को लिखे गए पत्र के जवाब का इंतजार कर रहा है।
सूत्र बताते हैं कि इन पदों पर भर्ती के बाद विवि पर सालाना चालीस से पैंतालीस लाख रुपए तक का भार पड़ने वाला है। इतनी बड़ी राशि विवि कहां से जुटाएगा, यह अभी तक तय नहीं हो सका है।
गौरतलब है कि बीयू में पहले ही नए पदों पर भर्ती का मामला उलझा हुआ है। वहां हाल ही में डायरेक्टर स्तर के तीन पदों पर हुई नियुक्ति पर ऑडिट की आपत्ति चुकी है।