पंचायत भवनों में भी जुड़वा सकेंगे नाम
नसं. भोपाल. नगर निगम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट बनाने का काम वार्ड कार्यालयों के अलावा निगम सीमा में आने वाले पंचायत भवनों में भी होगा। शनिवार को इस संबंध में निर्णय लिया गया है।
सोमवार से पंचायत भवनों में भी चुनाव आयोग के कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। भौंरी, नीलबड़, कटारा, बर्रई, छान, दीपड़ी सहित कई गांव के लोगों की यह शिकायत थी कि उनका वार्ड कार्यालय दूर है। शनिवार को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 600 आवेदन पहुंचे। एडीएम अक्षय सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 44 में शनिवार को गैरहाजिर मिले दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया जाएगा।