- Hindi News
- राहगीरी का पहला संडे : 10 हजार लोग पहुंचे बोट क्लब
राहगीरी का पहला संडे : 10 हजार लोग पहुंचे बोट क्लब
भोपाल | आमतौरपर गाड़ियों की आवाज से गूंजने वाले बोट क्लब का नजारा रविवार को बदला हुआ था। मौका था राहगीरी डे का। सुबह 6 से 12 बजे तक भारत भवन से वनविहार के गेट तक वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई। इस दौरान यहां करीब 10 हजार लोग पहुंचे। आमतौर पर 2000 ही पहुंचते हैं। इस मौके पर साइकिलिंग, स्केटिंग, डांस, सिंगिंग, गेम्स, एरोबिक्स जैसी कई एक्टिविटीज हुईं। योगा करता एक ग्रुप। (पढ़ेंसिटी भास्कर) फोटो : शान बहादुर