- Hindi News
- ट्रेनों की पेंट्री कार में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
ट्रेनों की पेंट्री कार में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
मुंबई | खानपानसे जुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए रेल मंत्रालय ने ट्रेन की पेंट्री कार (रसोईयान) पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। शुरुआत में कुछ ट्रेनों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। जिसकी अभी लिस्ट तैयार हो रही है। नतीजे अच्छे आए तो सभी ट्रेनों में ये व्यवस्था होगी। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कौन करेगा। रेल मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक अनिल सक्सेना के मुताबिक एक महीने में इस व्यवस्था का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। शेष| पेज 14 पर
इसकेजरिए रेलवे को यह जानकारी मिलेगी कि पेंट्री में सफाई की क्या स्थिति है। रेल मंत्रालय ने हाल ही में खाने को लेकर की गई शिकायत सही पाए जाने पर कैटरर्स पर एक लाख रुपए जुर्माना किया था। मंत्रालय की ओर से खानपान का स्तर सुधारने और खाने की कीमतों पर एसएमएस अलर्ट और शिकायत करने के लिए 10 अंकों वाला नंबर जारी किया है। कैटरिंग से जुड़े नियमों की जानकारी देने के लिए ट्रेनों में स्टीकर भी चिपकाए गए हैं।
भोपाल से गुजरने वाली दो ट्रेनों में सुविधा
रेलवेजिन ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा उनमें से दो ट्रेने गोवा और तमिलनाडु एक्स. भोपाल से गुजरती है।
एसएमएस से मंगाएं ट्रेन में मनपसंद खाना
मोबाइलआधारित यह सेवा 25 सितंबर से प्रयोग के तौर पर शुरू होगी। यात्री को एक खास नंबर पर पीएनआर नंबर मैसेज करना होगा। ऑनलाइन वेरिफिकेशन के बाद ऑर्डर के लिए यात्री को कॉल आएगा।