- Hindi News
- 40%कॉलेजों ने नहीं भेजे मार्क्स इस बार भी लेट होंगे रिजल्ट
40%कॉलेजों ने नहीं भेजे मार्क्स इस बार भी लेट होंगे रिजल्ट
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) की इस साल की परीक्षाओं के रिजल्ट भी लेट हो सकते हैं। यूनिवर्सिटी से संबंधित करीब 40 फीसदी कॉलेजों द्वारा सतत शिक्षा मूल्यांकन (सीसीई) और इंटरनल एग्जाम के अंक समय सीमा में भेजे जाने के चलते यह स्थिति बनी है। जबकि पिछली परीक्षा के रिजल्ट में देरी पर राजभवन और उच्च शिक्षा विभाग ने जमकर नाराजगी जताई थी।
पिछले साल रिजल्ट में देरी के बाद बीयू ने इस साल केंद्रीय मूल्यांकन की व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद मूल्यांकन शुरू किया जा रहा है।
बीयू ने तय किया था कि नई व्यवस्था के बाद यूजी परीक्षाओं के रिजल्ट 20 दिसंबर तक घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए कॉलेजों से सीसीई और इंटरनल एग्जाम के मार्क्स 12 दिसंबर तक मांगे गए थे। रजिस्ट्रार एमएल सोलंकी के अनुसार बड़ी संख्या में कॉलेजों ने अब तक यह मार्क्स नहीं भेजे हैं। इसके चलते उन्हें दो दिन का और समय दिया गया है। इसके बाद भी मार्क्स भेजने वाले कॉलेजों की शिकायत उच्च शिक्षा विभाग में की जाएगी।