प्रदेश में भाजपा सरकार के 11 साल रविवार को पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी और संभागीय स्तर पर अपने नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस कराएगी। इसमें आओ बनाएं अपना मप्र और सदस्यता महाअभियान के बारे में जानकारी दी जाएगी।