रतलाम कार्पोरेशन एलएनआईपीई बने विजेता
रतलाम कार्पोरेशन ने उज्जैन कार्पोरेशन को 39-36 से हराकर मप्र स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग का खिताब जीता। वहीं, महिला वर्ग में एलएनआईपीई ग्वालियर ने नीमच जिला को 77-73 से शिकस्त दी। आगा क्लब में आयोजित प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल में जूनियर इंटरनेशनल अमित कनर्जी ने अपने तेजतर्रार खेल से मैच का रुख पलट दिया। मध्यांतर तक उज्जैन कार्पोरेशन ने 33-28 की बढ़त बनाई थी। लेकिन मध्यांतर के बाद अमित ने शानदार डिफेंस इन ड्राइव से मैच रतलाम के पक्ष में कर दिया। अमित ने टीम के लिए सर्वाधिक 15 अंक बनाए। वहीं, महिला वर्ग के फाइनल में एलएनआईपीई की टीम पहले क्वार्टर में 18-17 से पीछे थी। दूसरे क्वार्टर में उन्होंने स्कोर 34-34 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में एलएनआईपीई ने 56-55 से बढ़त बना ली। अंतिम क्वार्टर में टीमें एक-एक अंक के लिए संघर्ष करती रहीं। अंतिम दो मिनट में मिले फ्री-थ्रो पर अंक बनाते हुए एलएनआईपीई ने बढ़त बनाई और मैच 77-73 से जीत लिया। पुरस्कार वितरण विधायक विश्वास सारंग ने क्लब के अध्यक्ष एके जैन की अध्यक्षता में किया।
अतिथियों के साथ विजेता रतलाम कार्पोरेशन टीम।