पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के कारण धुला तीसरे दिन का खेल

बारिश के कारण धुला तीसरे दिन का खेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारी बारिश के चलते भोपाल और रीवा डिवीजन के बीच खेला जा रहा हीरालाल गायकवाड़ अंतर संभागीय चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन का खेल पूरी तरह धुल गया। अब चौथे अाखिरी दिन रीवा को जीत के लिए 138 रन बनाने हैं। बाबे अाली मैदान को आज मैच के लायक बनाने के लिए ग्राउंड स्टाफ और बीडीसीए के पदाधिकारी मशक्कत करते रहे, लेकिन वह सफल नहीं हुए। दोपहर तीन बजे अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया और मैच दिन भर के लिए स्थगित कर दिया। अब कल सुबह नौ बजे से मैच शुरू होगा। चार दिवसीय इस मैच में भोपाल ने पहली पारी में 153 रन बनाए थे। इसके जवाब में रीवा ने 219 रन बनाए। भोपाल दूसरी पारी में 203 रन बना पाया।

चतुर्थ महर्षि वाल्मिकी ट्राॅफी चार से

भोपाल.महर्षिवाल्मीकि ट्राॅफी क्रिकेट स्पर्धा चार जनवरी से बाबे आली मैदान पर आयोजित की जा रही है। इसमें इंदौर, देवास, खंडवा, राजगढ़, पिपरिया, विदिशा, बैरागढ़, सीहोर, होशंगाबाद और मेजबान भोपाल जिलों की 18 अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का समापन 13 जनवरी को होगा। विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।