पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीगे मौसम में कलरफुल डांस

भीगे मौसम में कलरफुल डांस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारकी सुहानी शाम में एक ओर जहां बारिश ने शहर को भिगोया, वहीं सेंट मैरीज स्कूल के एनुअल फंक्शन में स्टूडेंट्स ने कलरफुल परफाॅर्मेंस देकर दर्शकों के मन को भिगो दिया। तुलसी नगर स्थित स्कूल के कैंपस में कल्चरल फेस्ट भी मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वेलकम सॉन्ग पर खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस से हुई। कल्चरल एक्टिविटीज में हर एज ग्रुप के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। बारिश के बीच हल्की ठंड के बावजूद बच्चों के प्रोत्साहन के लिए बड़ी संख्या में पेरेंट्स टीचर्स उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रार्थना नृत्य, वेलकम साॅन्ग, ग्रुप-काॅयर (समूह गीत), थाई डांस, कोरियन डांस, कोली नृत्य, लेमिंगो, बाॅलरूम डांस और कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति हुई। ईवेंट का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर मैरी सेबेस्टियन, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर मैरी कोनिकेरा, सुपरवाइजर अनु जॉन्सन भी मौजूद थीं।

Annual function

स्कूल के एनुअल डे सेलिब्रेशन के मौके पर शनिवार को डांस परफॉर्म करतीं स्टूडेंट्स।