इंडियन सिनेमा और यश चोपड़ा को समर्पित
इंडियन सिनेमा और यश चोपड़ा को समर्पित
बताया जा रहा है कि यह फिल्म इंडियन सिनेमा सुनहरे 100 साल और महान फिल्म मेकर यश चोपड़ा को समर्पित होगी। फिल्म का लेखन निर्देशन कर रहे भोपाल के रणवीर प्रताप सिंह ने बताया कि शूटिंग 25 दिसंबर तक 18 दिनों तक होगी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। इसकी कहानी पांच लोगों के जीवन पर आधारित है। फिल्मों में करियर बनाने के लिए इन लोगों के संघर्ष को कॉमिक अंदाज में दिखाया जाएगा।