सिटी रिपोर्टर भोपाल
सिटी रिपोर्टर भोपाल
जैसेही गेट सेट गो की आवाज गूंजी...स्टूडेंट्स ने चैंपियन बनने के लिए दौड़ लगाई। यह नजारा था शनिवार को बिशनखेड़ी स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सांई में आयोजित किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का। कॉम्पटीशन में 8 स्कूलों के लगभग 400 स्टूडेंट्स ने 12 एक्टीविटीज में भाग लिया। उत्साह से लबरेज इन फ्यूचर के चैंपियंस ने ट्रैक एक्टीविटीज में दम दिखाया। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के उत्साहवर्धन के लिए स्कूल के चेयरमैन अशोक नंदा विशेष रूप से मौजूद थे। किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंत में स्कूल के स्टुडेंट्स ने इनक्रेडिबल इंडिया थीम डांस की परफार्मेस दी।