सोलो-ग्रुप सिंगिंग में दिखाया टैलेंट
संस्कारवैली स्कूल में संगीत विभाग की ओर से नौवीं और दसवीं के स्टूडेंट्स के बीच सोलो और ग्रुप सिंगिंग कॉम्पिटीशन का आयोजन किया गया। ‘दोस्ती’ थीम पर आयोजित इस कॉम्पिटीशन में कराओके म्यूजिक का उपयोग किया गया। कॉम्पिटीशन में थीम के अनुसार दोस्ती पर आधारित गीताें की प्रस्तुति हुई। इसमें जजेस के रूप में इंडियन आइडल सीजन-5 के पार्टिसिपेंट रोहन पाठक और म्यूजिक डायरेक्टर रुचिर शुक्ला उपस्थित थे। कॉम्पिटीशन में बेस्ट परफॉर्मेंस के आधार पर आयुष जैन और गौरव माहेश्वरी संयुक्त रूप से फर्स्ट पोजिशन पर रहे। दूसरे स्थान पर चिरंतनी कोठारी और तीसरे स्थान पर सोनाक्षी शर्मा रहीं। साथ ही शाश्वत खरे, ध्रुवि त्यागी और रचित रघुवंशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल स्टूडेंट डीजे मिशैल सचदेवा और गुनिका चड्ढा ने किया।
ग्रुप सिंगिंग कॉम्पिटीशन में परफॉर्म करते संस्कार वैली स्कूल के स्टूडेंट्स।
event @ TSVS