पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक कलाओं के नाम रहा ऑल इंडिया म्यूजिक ईवेंट

लोक कलाओं के नाम रहा ऑल इंडिया म्यूजिक ईवेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समन्वयभवन में शनिवार को अखिल भारतीय संगीत समारोह का रंगारंग समापन हुआ। यूनियन बैंक द्वारा आयोजित इस संगीत समारोह का आखिरी दिन लोक नृत्य को समर्पित लग रहा था। यूनियन बैंक की पंद्रह सदस्यीय टीम ने भारत सरकार की \\\"अतुल्य भारत\\\' की अवधारणा को लोकप्रिय बनाने की दिशा में रंग-बिरंगी प्रस्तुति दी। साथ ही \\\"पधारो म्हारे देश\\\' लोकगीत को अपने अभिनव तरीके से प्रस्तुत किया। बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक आदि विभिन्न बैंकों ने सुंदर और सुरीले मधुर गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में यूनियन बैंक के सभी एजीएम उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में आकाशवाणी, भोपाल के संगीत संयोजक रमेश इंदर बासु और डॉ. अश्विनी नारंगणेकर मौजूद थे।