पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीएम पर भी नजर रखना जरूरी

आरपीएम पर भी नजर रखना जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होंडा एक्टिवा को छोड़कर अभी बाजार में कौन-सा अच्छा स्कूटर मिल रहा है?

{अवतारसिंह

आजकलबाजार में चल रही प्रतिस्पर्धा के चलते अधिकतर कंपनियां अपना बेस्ट देने की कोशिश में हैं। ऐसे में अभी मिल रहे अधिकतर स्कूटर्स 45 से 60 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देते हैं। किसी भी गाड़ी का प्रदर्शन उसके हॉर्स पाॅवर पर निर्भर करता है। बाजार में उपलब्ध स्कूटर्स में से 110 सीसी वाले ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देंगे। किसी एक का नाम बताना तो संभव नहीं है, लेकिन आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसका चयन कर सकते हैं।



कारके वाइपर्स कब खराब होते हैं? सामान्यतः कितने दिनों में वाइपर्स को बदलवाना सही होता है।

{वरुणरंजन

मेरामत तो यही है कि वाइपर्स को हर बारिश के पहले बदलवा लेना चाहिए। इसके साथ ही यदि आपको लगता है कि वाइपर्स के कारण गाड़ी के कांच पर काले निशान पड़ रहे हैं तो आपको इन्हें बदलवाने के बारे में सोच लेना चाहिए। बारिश के पहले वाइपर्स बदलने की सलाह इसलिए दी जाती है कि गर्मियों में इनका इस्तेमाल के बराबर होता है। ऐसे में अधिकतर वाइपर्स की रबर में खराबी ही जाती है। इसके बाद बरसात मेें इनका इस्तेमाल बहुत अधिक होता है। इसलिए इन्हें बदलवाना अच्छा रहता है।

automobile

fact

Today\\\'s expert

tutu

dhawan

Automotiveanalyst