कॉलेज ने पुलिस के हवाले किया मामला
एमवीएमकी द्वितीय सेमेस्टर में पढ़ रहा छात्र सौरभ पांडे 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे कॉलेज पार्किंग से बाइक निकाल रहा था। उसके रास्ते में सीनियर छात्र अनूप दांगी, दीपक पांडे और सुनील मालवीय ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। जब सौरभ ने रास्ता देने को कहा तो उसे गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे बिना किसी वाहन को छुए अपनी बाइक निकालने का टास्क दिया गया। जब वह ऐसा नहीं कर पाया तो सौरभ को अपशब्द कहने को बोला। जब सौरभ ने इस बात से भी इनकार किया तो उससे कहा सिगरेट पीने की एक्टिंग करो या फिर मुर्गा बन जाओ। इसके बाद सौरभ उनके चंगुल से निकलकर भागा और अपने दोस्त रवि यादव के साथ प्राचार्य से शिकायत करने पहुंचा। जहां पर प्राचार्य ने एक प्रोफेसर के साथ दोनों को आरोपियों को पहचान कर लाने को कहा। जब वे वापस लौट रहे थे तो सीनियर छात्रों ने प्राचार्य के कक्ष के बाहर रवि यादव को पीटना शुरू कर दिया। कॉलेज के प्रोफेसर ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। इसके बाद प्राचार्य ने पुलिस को बुलाया।
पेज 1 का शेष
कॉलेज जाने में डर रहा हूं
वेसभी को परेशान करते हैं। मेरे सीनियर्स द्वारा मुझे सिगरेट पीने की एक्टिंग करने और मुर्गा बनने को बोला गया। जब मैंने मना किया तो उन्होंने मारपीट की। इसकी शिकायत प्राचार्य से करने के बाद उन्होंने प्राचार्य के कक्ष के सामने हमें पीटा। इसके बावजूद प्राचार्य ने पुलिस में हमारे पक्ष में शिकायत करने के बजाय हमें पुलिस के साथ भेज दिया। अब कॉलेज जाने से भी डर लगने लगा है।
सौरभपटेल, पीड़ितछात्र, एमवीएम
जान से मारने की धमकी दी
जबमैं और सौरभ प्राचार्य से शिकायत करने जा रहे थे, तब सीनियर्स ने प्रोफेसर के सामने मुझसे मारपीट की। मुझे जान से मारने की धमकी दी।
रवियादव, पीड़ितका दोस्त
मारपीटका मामला था
दोनोंपक्षों के बीच मारपीट का मामला था। इस मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
बीएसचौहान, टीआई,जहांगीराबाद थाना भोपाल