पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरजीपीवी में खुलेगा हाई टेक्नोलॉजी सेंटर

आरजीपीवी में खुलेगा हाई टेक्नोलॉजी सेंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीऔर ग्वालियर सहित प्रदेश के छह इंजीनियरिंग काॅलेजों में राज्य सरकार के सहयोग से सीमेंस हाई टेक्नोलॉजी सेंटर खोलकर छात्रों को ट्रेंड किया जाएगा। इससे छात्रों का आसानी से विभिन्न मल्टी नेशनल कंपनियों में चयन हो सकेगा। जनवरी 2015 मेें ग्वालियर के एमआईटीएस में सेंटर खुलने के बाद भोपाल के आरजीपीवी और इंदौर, रीवा, जबलपुर तथा उज्जैन में भी इसकी शुरुआत की जाएगी। हाई टेक्नोलॉजी सेंटर में ट्रेनिंग कराने के लिए सीमेंस कंपनी ट्रेनर की व्यवस्था करेगी।