पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अट्रैक्टिव अम्ब्रेलाज के डिफरेंट शेड्स

अट्रैक्टिव अम्ब्रेलाज के डिफरेंट शेड्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजकी लुकाछिपी के बीच मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। कभी तेज बारिश तो कभी तपती धूप से लोग परेशान हैं। ऐसे में मार्केट में सीजन के अकॉर्डिंग डिफरेंट एक्सेसरीज ऑन डिमांड हैं। इसी में है अट्रैक्टिव और फंकी अम्बेला। ये कलरफुल अम्ब्रेला डिफरेंट डिजाइन में अवेलेबल हैं। लेटेस्ट पैटर्न में इंट्रोड्यूज़ हुए इन अम्ब्रेलाज को सिटी गर्ल्स और विमंस सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसके अलावा यंगस्टर्स की खुद को अलग लुक देने की ख्वाहिश को भी ये अम्ब्रेलाज पूरा कर रहे हैं। इनमें फ्रूट्स, एनिमल, फ्लावर पॉट, मैजिक स्टिक, बॉटल जैसी अट्रैक्टिव डिजाइन अवेलेबल है।

new fashion

इनके कवर अट्रैक्टिव हैं, जो इन्हें फैशनेबल और ट्रेंडी बनाते हैं। मॉर्डन और फंकी लुक के कारण इन्हें किसी भी आउटफिट के साथ खुद को डिफरेंट लुक दे सकते हैं। बारिश के साथ इन्हें धूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इन अम्ब्रेलाज को इनके फैंसी लुक के कारण शोपीस की तरह एक डेकोरेटिव आइटम के रूप में ऑफिस या ड्रॉइंग रूम में भी सजाया जा सकता है।