पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 89 इंडियंस ने एक साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

89 इंडियंस ने एक साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारोंफीट की ऊंचाई और हवा से बात करने का रोमांच चरम पर था। ये एडवेंचर एक्टिविटी दिखाई दी 25 अगस्त को स्पेन में फीनिक्स स्काय डाइविंग, पुणे की ओर से आयोजित टेंडम स्काय डाइविंग कैंप में। इसमें 13 हजार 500 फीट की ऊंचाई से 89 इंडियंस ने टेंडम स्काय डाइविंग की। नेशनल एंथम ‘जन गण मन...’ के शुरू होते ही सभी भारतीयों ने एक साथ 6 घंटे में इंस्ट्रक्टर के साथ टेंडम स्काय डाइविंग का भरपूर लुत्फ उठाया। 6 घंट में स्काय टेंडम डायविंग का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने के बाद गिनीज में भी इस रिकॉर्ड को दर्ज होगा।

इस एडवेंचर एक्टिविटी में सिटी के कपल वैभव राणे ने अपनी प|ी शीतल राणे के साथ हिस्सा लिया। शीतल राणे पद्मश्री सम्मान प्राप्त हैं और फीनिक्स स्काय डाइविंग, पुणे की फाउंडर भी हैं। स्पेन में स्कायडाई एम्पुरियाब्रावा और ब्रिसीलिस एंटरप्रिन्योर फोरम के साथ मिलकर इस कैंप का आयोजन किया गया था।

पहले भी बन चुके हैं रिकॉर्ड

इससे पहले 24 घंटे में 251 टेंडम जंप करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। इस ग्रुप में 70 एंटरप्रेन्योर्स और 19 फैमिली मेंबर्स ने टेंडम जम्पिंग की। शीतल राणे ने बताया कि उनके मन में टेंडम स्काई जम्पिंग का विचार आया। टेंडम स्काय जम्पिंग में एक इंस्ट्रक्टर के साथ हारनेस से बांधकर फ्री फॉल जम्पिंग की जाती है। 13 हजार 500 फीट की ऊंचाई से 1 मिनट तक फ्री फॉल नीचे आने के बाद 5 हजार फीट पर पैराशूट खुल जाता है। उन्होंने बताया कि एक घंटे में एक साथ 25 टेंडम स्काय डाइविंग का रिकॉर्ड है। ये रिकॉर्ड भी हमने एक घंटे में जंप करके ब्रेक किया है।

world record