- Hindi News
- मड चैलेंज बाइक रेसिंग का रोमांच 21 सितंबर को
मड चैलेंज बाइक रेसिंग का रोमांच 21 सितंबर को
भोपालराइडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 21 सितंबर को मड चैलेंज बाइक रेसिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सिटी के बाइकर्स ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इस बार भोपाल के अलावा नागपुर, मुंबई और इंदौर के बाइकर्स भी इस रोमांच से भरे ईवेंट में हिस्सा लेंगे। नए बाइकर्स को जोड़ने के लिए तीन केटेगरी बनाई गई हैं। इनमें बिगनर्स, एक्सपर्ट और ओपन केटेगरी शामिल हैं। इंफल्कस रेसिंग डिविजन के साथ मिलकर यह आयोजन किया जा रहा है। कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्तों पर यह स्टड फार्म पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इसमें लगभग 72 बाइकर्स हिस्सा लेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भोपाल बाइकर्स एसोसिएशन से संपर्क किया जा सकता है।
upcoming event