- Hindi News
- कॉलेज टाइम में बरखा दत्त का स्टाइल था फेवरेट
कॉलेज टाइम में बरखा दत्त का स्टाइल था फेवरेट
‘कॉलेजटाइम में मुझे बरखा दत्त का स्टाइल बहुत पसंद था। मैं उनके स्टाइल को फॉलो करती थी और लॉन्ग कुर्ते जींस को ज्यादा प्रिफर करती थी। अब ग्लैमर इंडस्ट्री में हूं तो मेरे वॉर्डरोब में पार्टी ड्रेसेस ज्यादा होते हैं’। यह कहना है मिस इंडिया इंटरनेशनल-2013 गुरलीन ग्रेवाल का। वे सोमवार को बिट्टन मार्केट स्थित बीस्पोक बुटिक विजिट करने आई थीं। इस मौके पर गुरलीन ने कहा कि इंडियन ड्रेसेस ऐसे हैं, जिसे आप कभी भी कैरी कर सकते हैं। ये खूबसूरत दिखने के साथ कंफर्टेबल भी होते हैं। विजिट के दौरान गुरलीन ने बुटिक से ऐपलिक वर्क की डिफ्यूजन कुर्तियां, डिजाइनर सूट्स और हैवी जरदोजी वाली साड़ियों की शॉपिंग की।
celeb shopping
शॉपिंग के दौरान अपने लिए इंडियन आउटफिट्स पसंद करतीं मिस इंडिया इंटरनेशनल-2013 गुरलीन ग्रेवाल।