पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रॉब्लम्स को चैलेंज के रूप में एक्सेप्ट करें स्टूडेंट्स

प्रॉब्लम्स को चैलेंज के रूप में एक्सेप्ट करें स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘गुडफंडामेंटल्स और पॉजिटिव एनर्जी के साथ कोई भी स्टूडेंट्स कंपनियों में प्लेसमेंट ले सकता है। स्टूडेंट्स यदि पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ आगे बढ़े तो उनकी ग्रोथ अच्छी होती है।’ यह कहना था डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का। वे सोमवार को इंजीनियर्स डे के मौके पर सागर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सिस्टेक) में आयोजित मोटिवेशनल लैक्चर में बोल रहे थे। नेटलिंक सॉफ्टवेयर के सीईओ और फाउंडर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने स्टूडेंट्स को कंपनी की ग्रोथ और स्ट्रेटजी की जानकारी दी।

इस मौके पर डॉ. अनुराग ने कहा कि किसी नए आइडिया के साथ बिजनेस शुरू किया जाता है तो उसमें कई प्रॉब्लम्स फेस करनी पड़ती है। मार्केट की जरुरत के साथ उन प्रॉब्लम्स को दूर कर उसे चैलेंज के रूप में एक्सपेक्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंपनियां फ्रेशर को रिक्रूट करते समय ऐसे स्टूडेंट्स चाहती हैं, जिनमें लर्निंग एटीट्यूड हो। इसके अलावा पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ कंपनी और खुद की ग्रोथ के बारे में सोच सकें। इस मौके पर सिस्टेक के सेक्रेटरी सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि देश में हर साल लाखों इंजीनियर्स बन रहे हैं, लेकिन स्टूडेंट्स की जिम्मेदारी है कि वे स्पेशलाइजेशन के साथ आगे बढें। टेक्निकल स्ट्रॉन्ग होने के साथ ही स्टूडेंट्स को मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना चाहिए। स्टूडेंट्स को अपने सॉफ्ट स्किल्स पर भी काम करना चाहिए।

इनोवेशंस और टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई

सागर इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी में सोमवार को ‘इंजीनियर्स डे’ सेलिब्रेट किया गया। समारोह में एक्सपर्ट्स ने इनोवेशन और नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा की। इस अवसर स्टूडेंट सुशांत पटनायक ने कहा कि इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स किस तरह इनोवेटर बन सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को रिसोर्सेस, इन्फॉर्मेशन और फंड की जानकारी हासिल करना चाहिए। समारोह में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स सहित फैकल्टी उपस्थित थे।

engineer\\\'s day