बोनसाई के लिए चुनें पुराने पौधे
बािरश में बेहतर डेवलप होते हैं बोनसाई प्लांट्स
वर्कशॉपमें आम, गूलर, बोगन बोलिया, गुड़हल, फाइकस और संतरे के पौधों को खूबसूरत आकार देने के बारे में बताया गया। एक्सपर्ट के मुताबिक, बोनसाई पौधों को बारिश में बेहतर तरीके से डेवलप किया जा सकता है, लेकिन इस मौसम में इन पौधों को बाकी मौसम की तुलना में ज्यादा केयर की जरूरत होती है। इस मौसम में 4 से 5 साल पुराने पौधों को सिलेक्ट करना चाहिए। साथ ही पौधे की रूट को काटने के बाद शाखाओं की काट-छांट भी ज्यादा करनी होती है। वहीं, रोज पानी का छिड़काव करना जरूरी होता है। वर्कशॉप में डॉ. विनोद पाराशर, डॉ. जसविंदर मेहता और अनुराधा अठोत्रा सहित कई एक्सपर्ट्स शामिल हुए।
bonsai workshop