- Hindi News
- भोपाल | देशके अग्रणी बैंकों में से एक यूनियन बैंक
भोपाल | देशके अग्रणी बैंकों में से एक यूनियन बैंक
भोपाल | देशके अग्रणी बैंकों में से एक यूनियन बैंक में महाप्रबंधक जीआर पाडलकर की अध्यक्षता एवं जेडी इलियास, उप महाप्रबंधक एवं ब्रजेश्वर शर्मा उप महाप्रबंधक के कुशल निदेशन में एक भव्य हिंदी सांस्कृतिक संध्या एवं पुरस्कार वितरण आयोजित किया, जिसमें स्टॉफ सदस्यों ने हिन्दी भाषा आदि के रूचिकर गीत, संगीत, कविता, चुटकुले, नृत्य आदि के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महाप्रबंधक श्री पाडलकर ने इस अवसर पर स्टॉफ सदस्यों को हिंदी का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि भारत सरकार के द्वारा प्रधान मंत्री जन-धन योजना के रूप में देश के कोने-कोने बैंकिंग सुविधाओं को ले जाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की पूर्ति हेतु आप सब पूर्ण निष्ठा के साथ प्रयासरत हैं।
यूनियन बैंक में हिन्दी दिवस
पर भव्य आयोजन