- Hindi News
- भास्कर के Шнлфप्लांटेशन ड्राइव से जुड़े बॉलीवुड सेलेब्स
भास्कर के Шнлфप्लांटेशन ड्राइव से जुड़े बॉलीवुड सेलेब्स
लोगोंको पर्यावरण के प्रति अवेयर करने और अपने जीवनकाल में ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपने का संकल्प शहर के लोगों के साथ बड़े और छोटे पर्दे के कलाकारों ने भी लिया है। दैनिक भास्कर समूह के सामाजिक अभियान ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ के तहत फिल्म और टीवी सीरियल्स की कई फेमस सेलिब्रिटीज ने अपने भोपाल विजिट के दौरान भास्कर के अभियान की सिर्फ सराहना की बल्कि इससे जुड़कर उन्होंने भी प्लांटेशन करने और पौधों के संरक्षण करने का संकल्प लिया। इसमें रानी मुखर्जी, रघुवीर यादव, सुदेश बेरी, जाकिर हुसैन, जेफरी इकबाल, प्लेबैक सिंगर इरफान अली, मोहम्मद अजीज़, अभिषेक बिंदल, राशि बिंदल जैसे कलाकार प्लांटेशन ड्राइव से जुड़े। सेलिब्रिटीज ने इसे हरियाली बढ़ाने में एक सार्थक पहल बताया। उन्होंने अन्य शहरों के मुकाबले भोपाल को प्राकृतिक रूप से काफी समृद्ध बताया।
सुदेश बेरी
मो. अजीज़
जेफरी इकबाल
मो. इरफान अली।
रघुवीर यादव, जाकिर हुसैन, अभिषेक और राशि बिंदल।
दैनिक भास्कर के अजय दुबे फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी को ээअभियान के तहत पौधा भेंट करते हुए।
भास्कर कैंपस से नि:शुल्क लें पौधे: जोशहरवासी अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाकर उनकी यादों को जीवंत रखना चाहते हैं वे दैनिक भास्कर कैंपस (एमपी नगर जोन-1) से नि:शुल्क फलदार पौधे प्राप्त कर सकते हैं। यह पौधे पटेल नगर स्थित शुभम नर्सरी की ओर से दिए जा रहे हैं।