- Hindi News
- फैशन टेक्नोलॉजी में आज विस्तार की जरूरत है
फैशन टेक्नोलॉजी में आज विस्तार की जरूरत है
नेशनलइंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में फैशन टेक्नोलॉजी एंड क्लॉदिंग टेक्नोलॉजीज़ (एफडीटीसी) के स्टूडेंट्स के लिए सोमवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। निफ्ट ने идридридидвр इसी साल एफडीटीसी कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स में सिटी समेत दूसरे प्रदेश के 25 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया है। प्रो. समीर सूद ने बताया कि कोर्स के माध्यम से स्टूडेंट्स को फैशन स्टडीज, टेक्सटाइल डिजाइन, सरफेस डेवलपमेंट की टेक्नीक्स के बारे में बताया जाएगा। प्रो. सूद ने कहा कि आज फैशन टेक्नोलॉजी के विस्तार की आवश्यकता है। इस कोर्स को करने के बाद स्टूडेंट्स डिजाइनर, फ्री लांसर डिजाइनर कंसल्टेंट, फैशन फोरकास्टिंग एक्सपर्ट, कॉस्ट्यूड डिजाइनर, इलस्ट्रेटर के साथ एंटरप्रेन्योर भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को गाइड करने के लिए इंडस्ट्री के बेस्ट एक्सपर्ट्स को लैक्चर के लिए बुलाया जाएगा।
orientation program
फैशन टेक्नोलॉजी एंड क्लॉदिंग टेक्नोलॉजीज़ (एफडीटीसी) के स्टूडेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान।