- Hindi News
- नवंबर से शुरू होगा हबीबगंज से न्यू मार्केट सर्विस रोड का काम
नवंबर से शुरू होगा हबीबगंज से न्यू मार्केट सर्विस रोड का काम
इन प्रस्तावों को भी मिली हरी झंडी
एमआईसी ने दी मंजूरी, 5.5 मीटर चौड़ी होगी सड़क
हबीबगंजरेलवे फाटक से न्यू मार्केट तक बीआरटी कॉरिडोर के बायीं ओर सर्विस रोड का निर्माण नवंबर से शुरू होगा। करीब साढ़े चार किमी लंबी इस रोड पर साढ़े नौ करोड़ रुपए खर्च होंगे। एक साल में यह रोड बनकर तैयार हो जाएगी। गुरुवार को हुई महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक में इसे मंजूरी मिल गई है।
बैठक में निगम के अफसरों ने एमआईसी सदस्यों के सामने प्रोजेक्ट की डीपीआर पेश की। इसके तहत रोड की चौड़ाई 5.5 मीटर रहेगी। जबकि दो मीटर चौड़ा फुटपाथ और बीआरटीएस के मौजूदा एसएमवी लेन की चौड़ाई में तीन मीटर के इजाफे का प्रावधान है। इसके बनने से एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी और न्यू मार्केट से गुजरने वाले वाहन चालकों को फायदा होगा। साथ ही मौजूदा रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सकेगा।
आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए एमआईसी ने एक ही बैठक में सभी 20 प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। इसमें से ज्यादातर प्रस्ताव विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स के हैं। निगम अब इन प्रोजेक्ट्स के टेंडर निकालकर निर्माण कंपनी का चयन करेगा। कर्मचारी हड़ताल के बाद एमआईसी ने उनका महंगाई भत्ता 10 फीसदी बढ़ाने, गृह भाड़ा और वाहन भत्ते देने समेत चार मांगें भी मान ली हैं। अब अक्टूबर के पहले हफ्ते में होने वाली निगम परिषद की बैठक में इन पर अंतिम मंजूरी ली जाएगी।
03
4.5
नई मशीनों की खरीदी सीवेज नेटवर्क के लिए।
एमजीडी फिल्टर प्लांट परिसर का मेंटेनेंस।
निगम ने सफाई व्यवस्था निजी हाथों में सौंपने को मंजूरी दी है। अब भानपुर खंती को बंद कर आदमपुर में नई खंती शुरू की जाएगी। इस कचरे से बिजली और खाद बनाने का काम होगा।
बड़े, छोटे और शाहपुरा तालाब की सफाई के लिए सात करोड़ रुपए से तीन मशीनों की खरीदी होगी। लीड हार्वेस्टर से जलकुंभी साफ होगी, एमफीब्यॉस एस्केवेटर से गाद निकाली जाएगी।
हबीबगंज रेलवे फाटक से नानके पेट्रोल पंप तिराहे तक अभी मुख्य सड़क पर ट्रैफिक 3000 पीसीयू से ज्यादा है। सर्विस रोड बनने से इसमें कमी आएगी। वहीं, बीआरटीएस की मौजूदा एसएमवी लेन चौड़ी होने और फुटपाथ बनने से भी लोगों को अावागमन में सुविधा होगी।